Sunday, 29 March 2020

राजस्थान के बारे में कुछ रोचक तथ्य

राजस्थान से जुड़े कुछ रोचक तथ्य :-

देश का सबसे बड़ा राज्य।
राजस्थान देश का प्रथम राज्य है जिसने पर्यटन ( Tourism ) को उद्योग का दर्जा दिया। 

पंचायतीराज व्यवस्था सबसे पहले यही से शुरू हुई। ( 1959) 

थार का रेगिस्तान विश्व की सर्वाधिक आबादी व सर्वाधिक जैव विविधता वाला मरुस्थल है। 

राजस्थान में केवल रेगिस्तान ही नहीं है, जैसा कि कई लोग राजस्थान का स्मरण करते ही रेगिस्तान को मस्तिष्क में लाते है। अरावली के पश्चिमी में रेगिस्तान और पूर्व में पठार है। इसलिए यहां बाढ़ भी आती है। यहां तक कि लूनी नदी के कारण बालोतरा (बाड़मेर) व घग्घर नदी के कारण गंगानगर में भी बाढ़ आ जाती है।जबकि ये दोनों क्षेत्र डिजर्ट एरिया में आते है।

राजस्थान में कोटा और सीकर शैक्षणिक नगरी है। IIT और PMT के एक्जाम में हर बार यहां के छात्र झंडे गाड़ते है।

अरावली पर्वतमाला विश्व के सबसे पुरानी वलित पर्वत माला है। यहां राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू भी है।

आपको ताज्जुब होगा कि राजस्थान में स्नोफॉल भी होता है। जैसा कि माउंट आबू और अभी हाल ही में नागौर में हुआ था। 20 दिन पहले की जयपुर की भारी बर्फबारी सबको याद होगी।

यहां शहरों को रंगों से जाना जाता है। जैसे गुलाबी नगरी जयपुर, ब्लू सिटी जोधपुर, बैंगनी नगरी झालावाड़, पिला शहर जैसलमेर। 

यहां खारे पानी की नदियां( लूनी- बालोतरा के बाद), भारत की सर्वाधिक खारे पानी की झीले ( सांभर, पचबदरा, डीडवाना) पाई जाती है।

केवलादेव नेशनल पार्क व साम्भर झील में लाखों की संख्या में हर साल अक्टूबर माह में साइबेरियन क्रेन पक्षी विहार करने आते है।

देश के बड़े संख्या में बाघ रणथम्भौर में पाए जाते है। बाघ 'मछली' को 2010 में विश्व की बेस्ट टाइग्रेस का अवार्ड मिल चुका है।

उदयपुर को झीलों की नगरी कहा जाता है। क्योंकि यहां दहाई के आंकड़े तक गहरी झीले है। 

जैसलमेर का किला पिले पत्थरों से निर्मित होने के कारण सूर्योदय के समय सोने के समान प्रतीत होता है। इसलिए इसे सोनारगढ़ कहा जाता है।

कर्क रेखा राजस्थान से गुजरती है। इसलिए जून में यहां का तापमान 50℃ क्रोस कर जाता है। और मरुस्थल के कारण सर्दियों में तापमान माइनस में पहुंच जाता है।

यहां मरु उद्यान जैसलमेर में करोड़ो साल पुराने जीवाश्म मीले हैं। 

यहां पन्ने की विश्व की सबसे बड़ी मंडी - जयपुर।

भारत के दोनों परमाणु परीक्षण - पोकरण 

देश का पहला लोको इंजन - अजमेर में बना। 

एशिया में मीटरगेज का सबसे बड़ा यार्ड - फुलेरा जंक्शन।

NCR क्षेत्र में राजस्थान के 2 जिले।

बाजरा, राई व सरसो देश में सर्वाधिक यही होती है।

विश्व की सबसे बड़ी कृत्रिम नहर - इन्दिरा गांधी नहर।

एशिया में ऊन की सब्सडी बड़ी मंडी - बीकानेर। 

संकटग्रस्त जंतु - गोडावण पक्षी और चिंकारा(काला हिरन) 

विश्व का एकमात्र वृक्ष मेला - खेजड़ली( जोधपुर) 

एशिया में मीठे पानी को सबसे बड़ी झील - जयसमंद

अब आते है इतिहास पर - 

प्राचीनतम सभ्यता कालीबंगा, पीलीबंगा, रेढ़, गणेश्वर आदि। लगभग 30 से ज्यादा।

राणा सांगा की वीरता, पृथ्वीराज चौहान का पराक्रम, महाराणा कुम्भा का शिल्प कला को प्रोत्साहन (मंदिर, छतरी व 32 किलों का निर्माण), प्रताप का स्वाभिमान। 
रानी पद्मावती का जोहर। राजस्थान में अकेले चित्तौड़ में 3 जोहर हो चुके है। इसके अलावा रणथंभौर दुर्ग में पहला जोहर ( आगे में कूदकर आत्मोत्सर्ग करना) हुआ था।

मीरा की भक्ति।
वल्लभ, नाथ, जसनाती सम्प्रदाय की प्रमुख पीठ।

प्रमुख व बड़े मंदिर - सांवलिया सेठ चित्तौड़, खाटू श्याम रींगस, करनी माता देशनोक, बेणेश्वरधाम डूंगरपुर, एकलिंगजी उदयपुर, चामुंडा माता जोधपुर, जीण माता सीकर, सालासर बालाजी, त्रिनेत्र गणेश जी रणथंभौर। 


No comments:

Post a Comment