Sunday, 19 January 2020
हैदराबाद एनकाउंटर सही या गलत ??
हिंदुस्तान में पहली बार कुछ नया हुआ है,अपने तर्को में धूमिल ना करें।
रेप होने के बाद तो बड़ा चिल्ला रहे थे कि चौराहे पर जनता के बीच लाकर फांसी दो। और अब एनकाउंटर हो गया तो पत्रकारिता जाग गई??
साल 2004 में धनजंय नाम के एक रेपिस्ट को लास्ट बार फांसी दी गई थी। 4 लाख रेपिस्ट इन 15 सालों में सामने आए है.. कितनों को फांसी दी?? जो हुआ अच्छा हुआ।
अगर पुलिस का ये एनकाउंटर सच्चा है तो पुलिस को सेल्यूट।
अगर फेक है तो हज़ार बार सेल्यूट
रिफ्यूजी जो दर्द झेल रहे है वो हम नहीं समझ सकते
ये प्रताड़ित है, घुसपैठिए नहीं है। आप #NRC का विरोध कीजिये लेकिन #CAB का विरोध कैसे कर सकते है। हमारे देश की संस्कृति हमेशा से ही शरणार्थियों को अपनाने की रही है। हमने दलाई लामा को भी तो शरण दी है। हमने पाकिस्तान बांग्लादेश के न केवल हिन्दू बल्कि 566 मुस्लिमों को भी नागरिकता दी है। ये अधिनियम नागरिकता देने का है, ना कि छीनने का।
वो लोग अपनी बहू बेटियों के आन बान शान के कारण अपने पुरखों की जमीन छोड़कर आये है। ये समस्या पिछले 70 साल से थी। किसी भी सरकार ने इसको नहीं उठाना चाहा कि मुस्लिम वोट बैंक नाराज हो जाएगा। ये फर्क होता है पूर्ण बहुमत की सरकार और गठबंधन की सरकार में।
#CAB #CitizenshipAme
चाय और मैं !
#चाय। बस.. ये 2 शब्द ही जुबां पर मिठास ला देते है, स्वाद तो फिर अलग बात है। #International_
चाय तो मुझे शुरू से ही पसंद है। चाय का इतना शौक की देह को चीर के देख लो, रक्त से ज्यादा चाय निकलेगी। इतना कि एक कप चाय में आप मुझसे कोई भी राज उगलवा सकते हो। 😀😀 बिस्किट के साथ हम भी पिघल जाते है चाय में। 😜 जनवरी की सर्द हवाओ को चाय हिमालय की ढाल जैसे रोकती है।
ओर भई चाय के साथ अगर पकोड़े हो तो ....... सोरी सोरी। कोंग्रेसी नाराज हो जाएंगे 😜
इंडिया का चाय से बड़ा प्यारा नाता है। एक चाय वाला पीएम बन जाता है। एक आर्मी अफसर (अभिनन्दन) चाय पीने पाकिस्तान चला जाता है। यूं कहो कि दुनिया में भारतीय शब्दो मे 'नमस्ते' के बाद 'चाय' ही सबसे पॉपुलर वर्ड है।
मैं तो बोलता हूं कि असम में जारी हिंसक प्रदर्शन को रोकने के लिए मोदी जी को असम के बागानों की चाय पर कोई घोषणा कर ही देनी चाहिए। 😀
चाय से याद आया जब मैने पहली चाय बनाई। जाने कोन विद्वान था वो जिसने ये बताया कि चाय में जितनी चीनी डालते है उतनी ही पत्ती डालते है। मेने चाय में 5 चम्मच पत्ती डाल दी। 😜
खैर छोड़ो। इतना समझो कि चाहे जीडीपी 2 पर आ जाये, रुपया गिर जाए, महंगाई आसमान छू जाए लेकिन चाय और पार्लेजी मिलेंगे तो 5 रुपये में ही 😊
मोदी जी। प्याज और टमाटर तक ठीक है। लेकिन चाय के दाम बढ़े तो बस असम से ज्यादा हिंसक प्रदर्शन होगा 😀
चलो चाय पर चर्चा कर रहे तो एक शायरी याद आ रही है 😊
'ताउम्र जलते रहे है धीमीं आंच पर...
तभी ये इश्क़ और चाय मशहूर हुए है...😀
अंत मे इतना कहूंगा कि -
जो वक्त के साथ बदल जाये उसे राय कहते है।
जो कभी ना बदले उसे चाय कहते है।।
सभी को अंतरराष्ट्रीय #चाय दिवस की हार्दिक बधाई 😀🙏🙏
2019 के चर्चित मुद्दे/ बड़ी खबरें
😊🙏
नागरिकता संशोधन बिल पास
CAA के खिलाफ हिंसा
कश्मीर से अनुच्छेद 370 का हटना
सबरी माला पर बहस
ट्रैफिक चालान सख्त
ICJ कुलभूषण मामले में भारत के पक्ष में ज्यादा वोट
पुलवामा आतंकी हमला
राफेल पूजा पर बवाल
सैटेलाइट गिराने वाली मिसाइल (मिशन शक्ती) का सफल परीक्षण
मोदी की सत्ता में वापसी
महाराष्ट्र की सियासी उठापटक
कर्नाटक का सियासी ड्रामा
पटरी पर प्राइवेट ट्रेन
कुलदीप सेंगर को आजीवन कारावास
सेमिफाइलन में भारत की हार
चंद्रयान 2 का आशिंक सफल होना
सुषमा स्वराज का निधन
अरुण जेटली का निधन
मनोहर पर्रीकर का निधन
शीला दिक्षित का निधन
अमिताभ को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार
प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न
राहुल गांधी का अध्यक्ष पद छोड़ना
हैदराबाद का प्रियंका रेड्डी जघन्य रेप एंड मर्डर केस
पहली बार रेप आरोपियों का एनकाउंटर
निर्भया के आरोपियों को फांसी की सजा
दिल्ली में वकील और पुलिस के बीच तीज हजारी हिंसा
मुंबई में आरे के वन काटे जाना
महात्मा गांधी की 150 वीं जयंति वर्ष
मोदी का अमेरिका में हाउडी मोदी प्रोग्राम
साध्वी प्रज्ञा को सांसद का टिकट
वकील रामजेठमलानी का निधन
उन्नाव रेप केस के आरोपियों का पीड़िता को जिंदा जलाना
डोनाल्ड ट्रंप का कश्मीर मध्यस्तता का बयान
बरेली विधायक की बेटी साक्षी का पिता के खिलाफ पत्र वायरल
गरीब सवर्णों को आरक्षण
राहुल गांधी का 'चौकीदार चौर है' नारा
पीएम मोदी का ' मैं भी चौकीदार' कैंपेन
पीएम मोदी का टोंक में ' मोदी है तो मुमकिन है ' नारा
निर्मला सितारमण का पहली बार'बही खाता' से बजट पारित
5 लाख की आय वालों को इनकम टैक्स में छूट
ई सीगरेट पर प्रतिबंध
राजस्थान में गुटका प्रतिबंध
जीओ द्वारा कॉल के लिए रिचार्ज अलग से लेना
बिहार में चमकी बुखार
कोलकत्ता में डॉक्टर्स स्टाइक पूरे देश में फैलना
साइक्लोन 'वायु '
सपा-बसपा गठबंधन
फानी चक्रवात
सुरत की चार मंजिला इमारत में आग से 22 बच्चों की मौत
विंग कमांडर अभिनंदन का पाकिस्तान में घुसना
पीवी सिंधु का विश्व चैंपियनशिप जीतना
सौरभ गांगुली का बीसीसीआई अध्यक्ष बनना
कमलेश तिवारी की हत्या
आईएसआई सरगना अबू बकर बगदादी की मौत
स्वामी चिन्मयानंद और नित्यानंद के कारनामों का खुलाशा
जनरन बिपिन रावत देश के पहले सीसीडी
पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक
अयोध्या रामजन्मभूमि विवाद पर सुप्रिम कोर्ट का फैसला
ट्रिपल तलाक पर कानून बनना
और सबके अंत में सबसे बड़ी खबर जिसने तहलका मचा दिया - Starling jyoti का नाम चैंज करना 😃😄
बाकि बड़ी खबरें अगर आपकों पता है तो आप मैंसन कर सकते हैं.
CAA पर FB post करना पड़ा भारी
CAA पर बहुत अच्छी पोस्ट करने के चलते फेसबुक ने मुझे शाबासी देते हुए मेरी आई डी लॉक कर दी. फिर मेंने फेसबुक को आदेश देकर आईडी खुलवाई. #sj_feeling
2019 में मेरा तजुर्बा आप सबको ये कहता है कि
' विवादित विषयों से बचें '
भाड़ में जाए दुनिया.. इस विवादित विषय के कारण फेसबुक की शर्त मानते हुए मुझे मेरा नाम तक चैंज करना पड़ा. लेकिन ध्यान रहें Starling jyoti विलुप्त नहीं हुआ है. 😀😀 इस पर माननीय अटल जी को याद करते हुए ये कहुंगा कि -
ठन गई!
फेसबुक से ठन गई!
जूझने का मेरा इरादा न था,
वापस आउंगा इसका वादा न था,
आईडी लॉक कर एफबी खड़ी हो गई,
यों लगा ज़िन्दगी से बड़ी हो गई।
अकाउंट की उमर क्या है? दो पल भी नहीं,
ज़िन्दगी सिलसिला, आज कल की नहीं।
मैं जी भर पोस्ट किया, अब उससे क्यों डरुं
लौटकर आऊँगा, कूच से क्यों डरूँ? - 😀
BJP IT Cell कभी कभी मर्यादा लांघ जाता है
लेकिन जिस तरह से मर्यादा लांघी जा रही है, महिलाओं के लिए वो गलत है। पूर्णतया गलत है। आप गलत हो। मानो की आप गलत हो।
शाहीनबाग में धरने पर बैठी इन महिलाओं में 80% तो वो है जिन्होंने तीन तलाक बिल पर मोदी सरकार की तारीफ की थी। कल वो आपको अच्छी लग रही थी, और आज आप उनको 'बिकाऊ औरते' शब्द से संबोधित कर रहे हो।
पाकिस्तान के 2 टुकड़े करने वाली इंदिरा गांधी इस मुद्दे पर आपको अच्छी लगती है। लेकिन आज आप उसको करीम लाला की सेटिंग बता रहे हो। मानो की तुम गलत हो। #sj_feeling