Saturday, 2 November 2019

कॉपी पेस्ट की दुनिया

नॉलेज को मूर्त रूप देना ही प्रैक्टिकल कहलाता है ना। खेद है कि आजकल प्रैक्टिकल बस एक फैशन हो गया। #sj_thought
लैला-मजनू, पारो-देवदास, सलीम-अनारकली, मोदी-शाह के बाद अगर कोई जोड़ी फेमश हुई है तो वो है कॉपी-पेस्ट..
हम इसी कॉपी पेस्ट की दुनिया का हिस्सा है। कही न कही से कॉपी पेस्ट कर ही लेते है। ऐसा नही है कि थॉट हममे उत्पन्न नही होते, बस हम कोशिश नही करना चाहते। सोशल मीडिया पूरा कॉपी पेस्ट से भरा पड़ा है। हम सोचना ही नही चाहते। क्योंकि दिमाग तो दूसरों की लाइफ में दखल देने के लिए है। दुसरो की बाते बनाने के लिए है। थॉट कहाँ से उत्पन्न होंगे। सच बताऊ तो अगर कॉपी पेस्ट का ऑप्शन हटा दिया जाए तो आधे से ज्यादा ट्विटर यूजर कम हो जाएंगे। मेने खुद ने मेरी पोस्ट में देखा है कि लोग बिना thankyou बोले धड़ाधड़ कॉपी पेस्ट में लगे है। तो कहां था मैं ???
हाँ प्रैक्टिकल फ़ाइल पर।
हमारे डिपार्टमेंट में 80% लोग file भी internet से कॉपी पेस्ट कर रहे है। कुछ धुरंधर थे जिन्होंने कारण बताया कि ग्रैजुएशन में उन्हीने बड़ी मेहनत से अपने थॉट से file तैयार की और टीचर्स ने कॉपी पेस्ट वालो की तारीफ की तो दिल मायूस हो गया। ये सुनकर मेरे लफ्ज खामोश हो गए। कॉपी पेस्ट की प्रणाली को बढ़ावा जिम्मेदार लोग ही दे रहे है। हमारे ही पत्रकारिता में देखो, रिपोर्टर को खबर लिखने में जोर आता है तो उसने दूसरे पोर्टल की सेम खबर को कॉपी पेस्ट कर डेस्क पर भेज दिया। जैसे हमारे माथे पर बड़ा C लिखा है। जैसे हमको पता ही नही है की कोंन चीज़ कॉपी है। सीनियर एडिटर तो हेडिंग देखकर समझ जाते है कि ये कॉपी पेस्ट है।
तो मैं बता रहा था कि टीचर्स की वजह से लोग कॉपी पेस्ट करने में लगे है। जमाना है ही नही थॉट apply करने का। लोग तो p.hd भी कॉपी पेस्ट से ही हो रही है।
जाते जाते इतना बताना चाहूंगा कि ये कॉपी पेस्ट वाले वही लोग है जो फूंक कर जमीन पर गिराई सिगरेट को उठाकर पीते है। ,🙄😘

टीवी अब सिर्फ 7 से 9 तक

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अब गर्त पर है। टीवी अब शाम 7 से 9 बजे तक सीमित रह गई। #sj_thought 💓🙏
जिओ क्रांति आने के बाद अब टीवी से किसी को कुछ मतलब नही। हम उस दौर से गुजर के आये है या यूं कहें कि हम वो अंतिम पीढ़ी है जिसने टीवी को न सिर्फ मनोरंजन का माध्यम बनाया बल्कि उसमे हमारी सांसे बस्ती थी। वो वक्त था जब केवल DD-1 ही था। जब मौसम में खराबी पर ऊपर छत पर जाकर एंटीना सुधारा जाता था। जब महाभारत और रामायण चलते थे तो पूरा पड़ोस इकट्ठा हो जाता था। दूसरे दिन गली क्रिकेट में बेटिंग उसी की आती थी जिसके घर मे टीवी होती थी। कुछ सीरियल तो मुझे आज भी याद है जिन्होंने उत्तर भारत को हर एपिसोड के लिए बेचैन किया है।
रंगोली
चित्रहार
शक्तिमान
जूनियर जी।
मेहर
आप बीती
हवाएं
डिटेक्टिव करण
राजा रेन्चु
नरगिस
कुंती
रामायण
महाभारत
विष्णु पुराण
मैं जानता हूँ कि ये सब नाम सुनकर आप मुस्करा उठे, 😊क्योंकि ये सिर्फ सीरियल नही थे बल्कि लोगों की सुबह शाम की रोटी थी। इन्हें देखे बिना नींद नही आती थी।
आज टिवी की भारी दुर्गति देख रहा हूँ। मैं फिर से कह रहा हूँ टीवी अब शाम 7 से 9 बजे तक सीमित रह गया। सब मोबाइल की दुनिया मे जीने लग गए। अब टीवी रहे ना रहे, एंटरटेनमेंट तो फिर भी रहेगा। ❤️😘🙏

हम सब में एक युवराज हमेशा जिंदा रहेगा

19 sep. 2007, स्टुअर्ड ब्रॉड की बॉल पर इंग्लैंड के खिलाफ उसने 6 बॉल पर 6 छक्के लगाकर क्रिकेट इतिहास के स्वर्णिम पन्नो में अपना नाम दर्ज किया था। #sj_thought
ये खिलाड़ी मेरा ऑलटाइम फेवरेट रहा है। हो भी क्यों ना हो, हर icc के टूर्नामेंट में वो सितारों की तरह चमक उठता था। सन 2000 का अंडर 19 वल्र्डकप देखो या 2007 का t20 वर्ल्डकप. 2011 के विश्वकप का हीरो भी यही था जब इसे मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला। यू ही नही इसे सिक्सर किंग कहा जाता है। सहवाग, सचिन के साथ अगर हमारी ललक कोसी ओर खिलाड़ी को देखने की रही तो युवराज ही था। युवराज भारतीय क्रिकेट का स्वर्णिम पन्ना था।
उसके रिटायरमेंट के अवसर पर बस इतना ही कहना है -
मैं योद्धा कहूंगा, तुम युवराज समझना।
युवी आप सबके लिए प्रेरणास्रोत रहे है की आपने किस तरह केंसर की जंग लड़ी। एक नई जिंदगी पाई। और फिर योद्धाओं की तरह मैदान पर आ गए।
मलाल रहेगा की हरफनमौला खिलाड़ी के लिए भी Bcci ने कोई विदाई मैच का आयोजन नही किया।
खैर आप रहे ना रहे, हम सब के अंदर एक युवराज हमेशा जिंदा रहेगा।

हद से ज्यादा व्हाट्सएप स्टेटस : इरिटेटिंग

कभी कभी हद से ज्यादा व्हाट्सअप स्टेटस लगाना भी आपकी वैल्यू कम कर देता है #sj_thought 😂
एक वक्त के बाद कोई देखना ही पसंद नही करता,ओर इम्पोटेंट स्टेटस रद्दी में चले जाते है 😂😂
ऐसे लोगो को मैं सीधा mute करता हूँ। 😃 हद है याद खाना खाओ तो चम्मच का फोटो, तो कभी ओर कुछ नही मिला तो बादलो की फ़ोटो, घर मे तरबूज लाओ तो उसकी फोटो, कूलर में पानी डालते हुए की फ़ोटो, ओर तो ओर एक ही ड्रेस की एक ही स्टाइल की 20-30 फ़ोटो स्टेटस पे डाल देते है। 🙄
इतने भी स्टेटस क्या काम के की छोटे छोटे बिंदुओं का बड़ा नीला सर्किल ही बन जाये 🙄
एक कहावत है जितना आप कम बोलोगे आपकी बात उतने ज्यादा लोग सुनेंगे। ठीक इधर, जितना कम स्टेटस लगाओगे, व्यूज उतने ही ज्यादा मिलेंगे। 

आज मेने कुछ नया हासिल किया : आधी रात में उस अधेड़ की मदद

mustRead
वो अधेड़ आयु के शख्श थे, जो रात 9:30 बजे पसीने से लथपथ अपनी स्कूटी को घीसकर ले जा रहे थे। #sj_thought
मैं उस वक्त एक रेस्टोरेंट पर खाना खाकर रूम की तरफ आ रहा था। कबीर सिंह का रिव्यू पढ़ते हुए। इस बीच मेने देखा कि लगभग 50-55 साल का वो शख्श स्कूटी के हेंडल थामे रास्ता नाप रहा है। उसके नैन बार बार मंजिल की तरफ जा रहे थे, ये उम्मीद लगाए की अब आ गया पेट्रोल पंप। स्कूटी का पेट्रोल खत्म हो गया था, लेकिन यहां से पेट्रोल पंप 1 km दूर था। 
मेने इग्नोर किया और कबीर सिंह के रिव्यू पर फोकस किया। लेकिन पता नहीं क्यों बार बार दिल कर रहा था कि कुछ पीछे छूट गया। मैं उससे लगभग 100 मिटर आगे आ गया था। मेने सोचा कि इस जगह मेरे पापा होते तो भी मैं क्या ignore करता।
मेरे पैर सरपट दौड़ पड़े उस अंकल की ओर। मेने उनसे बिना किसी बात किये बोला ' अंकल आप स्कूटी पे बैठिए, मैं लगाता हूँ धक्का' 
अंकल कुछ कहते उससे पहले ही मैं धक्का लगाने लग गया। उनको जिद्द कर बैठाया। और पेट्रोल पंप तक ले गया।
ये सांसे पता नही क्यों नही फूली। पता नही क्यों मैं नही हांपा, पता नही क्यों मेरे पसीने नही आये। शायद ये मदद की एक छवि थी। मैं 1 km दूर से फिर पैदल आया लेकिन मेरी रगों में खुशी दौड़ रही थी। मेरे चेहरे पर एक असाधारण मुस्कान थी। और फिर ये सोचकर खुश था कि रूटीन की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में मैने आज कुछ नया हासिल किया। और वो था - 'Thankyou

बारिश आपका काम देखकर नहीं आएगी

When summer is so hot :- ' काश एक बार बारिश आ जाये बस। गर्मी से राहत मिल जाएगी। थोड़ा बहुत टेम्प्रेचर कम होगा ही। #sj_thought
When Rain fall : - ' ये बारिश का तो टाइम ही खराब है। चारो तरह कीचड़ और कीच कीच। ऊपर से लाइट और नही। इस बारिश को भी अभी आना था क्या '
When No proper rain till October :- है राम। इस साल इतनी कम बारिश क्यो हुई। बांध नही भरे। पैदावार नही हुई। कैसे गुजरेगा 1 साल।
🙄🙄 😏😏🙏🙏
बारिश प्रकृति का वरदान है। इसे आशीर्वाद समझ कर ग्रहण करे। बारिश आपके काम को देखकर नही आएगी। बारिश का टाइम है इसलिए बारिश आएगी। चाहे लाइट कटे, ऑफिस की बस छुटे, कॉलेज का प्रैक्टिकल रदद् हो जाये, शादी रुके या जन्मदिन की पार्टी केंसिल हो जाये, बारिश का सम्मान कीजिये, अभी नही आएगी तो कब आएगी।

वर्ल्डकप सेमीफाइनल हारने के बाद का दुख

UPSC Exam फाइट करने के बाद Interview में फेल हो जाना, कुछ ऐसा हो रहा है। #sj_feeling
महज 2 मार्क्स से सरकारी नौकरी के लिए चूक जाना, कुछ ऐसा हो रहा है।
कुछ ऐसा हो रहा है, की जिसके नाम से धड़कन चलती हो वो हमें अचानक ब्लॉक कर दे।
कुछ ऐसा हो रहा है एवरेस्ट के नजदीक पहुंच गए, और तूफान आ जाये, और वापस लौटना पड़े।
कुछ ऐसा हो रहा है, 32 GB का वीडियो डाऊनलोड करे और 31.90 पर Error दिखा दे।
कुछ ऐसा की जिंदगी भर की यादें जिस लैपटॉप में हो उसकी हार्डडिस्क अचानक फॉर्मेट हो जाये।
कुछ ऐसा की कुम्भ के अंतिम स्नान के लिए जाने वाली ट्रेन छूट जाए।
क्रिकेट मेरे लिए खेल नहीं है। ये जुनून है। क्रिकेट मेरे खून में बसता है। इस हार को मैं पचा नहीं पा रहा। मैं धोनी के उस रनआउट को भुला नही पा रहा हूँ। लेकिन फिर भी मैं मेरे मुल्क के सभी खिलाड़ियों का सम्मान करता हूँ। मैं आग्रह करता हूँ उनको गाली नहीं दे। उन्होंने यहां तक पहुंचाया, वही बड़ी बात है।
अगर आपने उनके जीत पर जश्न मनाया है तो उनके बुरे वक्त पर भी साथ दीजिए।
हमारी टीम इंडिया सबसे बेहतरीन थी, है और रहेगी।
मैं केवल जीतने वाले भारत का प्रशंसक नहीं हूं। मैं टीम इंडिया का प्रशंसक हूं मैं अपनी टीम का समर्थन करूंगा चाहे जीत हो या हार।टीम इंडिया जीत जाती तो सर आंखों पर बैठा लेते हो, ओर हार जाती है तो कोई मौका नही चूकते हो नीचा दिखाने का और व्यंग करते हो वाह रे दोगले प्रशंसको ।