Thursday, 30 January 2020
क्या वाकई अकबर महान था ?? एक किस्सा सुनिए।
Sunday, 19 January 2020
भारतीय संस्कृति ! आस्था और विज्ञान
भारतीय संस्कृति की यही विशेषता है। यहां ये आस्था के साथ शुरू होती है, तर्क चाहे कोई भी हो लेकिन विज्ञान भी मानने को तैयार हो जाता है। और इसके विरोध में आवाज नहीं उठ पाती है।
हम छठ पर्व पर उगते सूर्य को अर्ध्य देते है। वो भी जल में खड़े रहकर। सूर्य की बहिन छठ मैया की अनुकम्पा बनेगी जो बनेगी लेकिन सूर्य से उषा काल मे आने वाली फार इंफ़्रा रेंज भी हमको मिलेगी, जो फ्री का केल्शियम है। विटामिन D की प्रचुर मात्रा है। जिसके दम पर हम पूरे दिन भर कार्य कर सकते है। बिना थके। #sj_feeling
देखिये ना इस संस्कृति की विशेषता जो डूबते सूरज को प्रणाम करती है। ये बताती है कि बुजुर्ग भी हमारे लिए उतने ही पूजनीय है जितने धरती पर आए वाले नवजात।
देखिए ना। हम कहते है पीपल के पेड़ में लक्ष्मी का वास होता है। उसको पूजिये। उसको काटिये नहीं। पाप लगता है। विज्ञान भी तो यही कहता है कि पीपल का पेड़ ही एकमात्र ऐसा पेड़ है जो 24 घण्टे आक्सीजन देता है।
हम रात को पेड़ को छूते नहीं। हमारा मानना है कि पेड़ो में भी प्राण है। वो भी सोते है। विज्ञान भी तो यही कहता है कि पेड़ भी सजीव है। 😊
हमारे श्री कृष्ण ने तो पूरे गोकुल में डंका बजा दिया था कि दीवाली के दूसरे दिन इंद्र की पूजा करने के बजाय पहाड़ों की पूजा करो, वृक्षों की पूजा करो। इन्हीं से तो बारिश आती है। दीवाली के दूसरे दिन इसीलिए हम प्रकृति की पूजा करते है। उसी गोबर को खाद के रूप में खेतों में डालते है।
हम कहते है भोजन को झूठा छोड़ोगे तो अगले जन्म में अन्न नहीं मिलेगा। ये कहावत भी भोजन के सम्मान को दर्शाती है।
हम कहते है पानी को बहाओगे तो जल देवता नाराज हो जाएंगे।
वो बात अलग है कि कोई जल देवता है भी की नहीं। लेकिन ये संस्कृति सदियों से प्रकृति के संसाधनों को बचाने की अपील करती आई है। इसलिए यूनान, रोम और अन्य संस्कृतियां जहां विलुप्त हो गई, हमारी संस्कृति सदियों बाद भी जीवित है। by the way..
Happy chatt pooja 🙏
अकेले ही घूमों, लेकिन घूमो
जो अब भी हैदराबाद में रह रहे है, उनको बताना चाहूंगा कि बिना घूमे चले गए तो जिंदगी भर पछताओगे। आज के 15 साल बाद घूमने का बहाना दूसरा भी आ सकता है लेकिन ये वक्त नहीं आएगा। ये वाली सेल्फी नहीं आएगी। जब आएगी तो 2 बच्चों और बीवी या मोम डेड वाली ही आएगी। 😀#sj_feeling
एक बात ओर .... ये तो कहना ही छोड़ दो की मेरे साथ किसी ओर का वीक ऑफ नहीं होता तो अकेला क्यों घूमूं। इस बात का सबसे अच्छा उत्तर मेरे ही डेस्क के एक साथी Mukund B Kaushal ने दिया था कि अपनी खुशी किसी ओर पर डिपेंड हो तो फिर वो खुशी ही क्या। सबसे तेज भी वहीं चलता है जो अकेला होता है। बेग, सेल्फी स्टिक, छत्ता, पानी की बोतल, कैमरा ओर कुछ खाने के समान के साथ अकेले ही निकल पड़ो। सच में बड़ा अच्छा लगेगा। ज्यादा चीजों को समझोगे। किसी और पर निर्भर नहीं रहोगे। बाकी आपकी मर्जी। धन्यवाद। 😊
Ego रिश्तों को खो रहा
हम आगे होकर बात भी कर ले तो सामने से संतुष्टि पूवर्क जवाब नहीं मिलता। उस तरह की बातें नहीं होती जो पहले होती थी। फिर हम सोचते है कि चलो उड़ जाने दो इन परिंदों को। लौट आएंगे वापस। लेकिन हकीकत ये है परिंदों के लिए स्थाई आशियाने नहीं होते। जंहा कही पेड़ दिखाई दिया, उसी डाल पर घोसला बन जाता है।
यहां किसी को किसी से कोई मतलब नहीं है। अरसे गुजर जाने के बाद भी कोई ये नहीं पूछता की कैसा है या केसी है।
अजीब बात है लेकिन ये सच है कि अब किसी से बात करने के लिए भी सवाल पूछने पड़ते है। जबरदस्ती व्हाट्सअप पर नाइस डीपी बोलना पड़ता है। ताकि उधर से थैंक्यू रिप्लाई आये और बात आगे बढ़े।
इसलिए फ्री का ज्ञान ये है जितना वक्त जिसके साथ मिल है खुलकर जिया जाए। और आगे भविष्य की एक्सपेक्टेशन ना रखें। हर नई डगर पर नए दोस्त बनते है, पुराने पीछे छूट जाते है। या हो सकता है हम छोड़ देते है। उन दोस्तों के बिना जीना सीख जाते है। नए लोगों में घुल जाते है। उधर से भी अब होली दीवाली का कोई msg नहीं आता, और हम भी नहीं करते। Miss you शब्द भी अब झूठ की बुनियाद पर खड़ा है।
सेलेरी बड़ी नहीं, सेविंग बड़ी होनी चाहिए !
' हप्पप्प ! लड़कों से सेलेरी नहीं पूछते'
' ठीक है मत बता। मुझे कोनसा देगा तू'
' इत्ता काहे का गुस्सा। बता रहा हूँ ना। **+ है।'
' ok तो सेविंग कितनी होती है'
' बहुत कम'
अगली वाली पंक्ति जो उसने बोली उसमें मैं सोचने पर मजबूर हो गया।
" सेलेरी क्या है ये इम्पोर्टेन्ट नहीं है। इम्पोर्टेन्ट है तुम सेव कितना कर रहे हो'
इस लाइन ने दिल जीत लिया। #sj_feeling
जब 5000 कमाते थे तब भी संतुष्ट थे, 1 लाख कमाएंगे तो भी संतुष्ट नहीं हो पाएंगे। सब चाहत का खेल है। महत्वकांक्षी दिल है ना, मानता ही नहीं।
जो 10 हजार कमाते है वो भी सेविंग कर लिया करते है। बच्चों की अच्छी शादी करवाया करते है। हम उनसे ढाई गुना कमा रहे है तो भी 'सेविंग' शब्द से अछूते है।
कृपा कहाँ अटकी है पता है??
ग्लेमर लाइफ पर। मध्यम वर्ग की सैलरी उठा कर रईसों वाले शौक ही हमारी सेलरी का बंटाधार करते हैं। मेरी पुराने ऑफिस की एक साथी थी। सेलेरी 16 हजार थी। 4 हजार पापा से मंगवाती थी। तब जाकर उसका एक महीना निकलता था। कैसे-
● बात बात पर Swiggy .... Wt a delivery 😀 .. घर पर आटा गूंथने में जोर आता है।
● गली के दूसरे छोर के लिए भी Ola cab. फिर बोलते है मोटी हो रही हूं या हो रहा हूँ। पैसे खर्च हो रहे है, चर्बी बढ़ रही है।
● हर दूसरे दिन अपने दोस्तों के साथ रेस्टॉरेंट का खाना। 400 रुपये मिनिमिम होता है।
● हर हफ्ते शॉपिंग। एक ड्रेस हफ्ते में दूसरी बार पहन लो तो कोनसा पहाड़ टूट पड़ेगा भई।
● ब्रांड की तरफ भागना। 100 रुपये वाली इयरफोन भी तो वहीं आवाज देगी। बोट रोकर्स खरीदना जरूरी है क्या।
● हर 10 दिन में मूवी।
● सिगरेट, वाइन अगर ये एक्स्ट्रा होते है तो।
सेविंग हम कर सकते है। बड़े आराम से। लेकिन अपने जीवन को सुलभ बनाने वाली भौतिक वस्तुओं और शौकिया जीवन के लिए हम नहीं कर पाते। और आखिरकार हर दूसरे व्यक्ति की तरह हमारी सेलेरी भी पहले 10 दिन में ही खत्म हो जाती है।
शिवसेना का सरकार बनाना सही कदम
जिद्द करों दुनिया बदलो। जिद्द के आगे भगवान भी झुक जाते है। जिद्द पर बुलंदियां पैरों के नीचे होती है। #Sj_thought
बाला साहेब ठाकरे ने कहा था कि एक दिन ऐसा आएगा जब कोई शिवसैनिक महाराष्ट्र का सीएम बनेगा। बाला साहेब के जिंदा रहते तो उनका ये सपना सच हुआ नहीं। अब उनके बेटे ने ये कर दिखाया। ये जिद्द नहीं होती तो ये कुर्सी नहीं मिलती। ये जिद्द ही है जिसके कारण पहली बार ठाकरे परिवार कोई संवैधानिक पद संभालेगा। इस जिद्द के आगे अमित शाह की नहीं चली।
अब अगर कोई इसे अनैतिक बताए और बड़ा बड़ा ज्ञान दे तो पहले गिरेबान में देख ले। पीडीपी के साथ गठबंधन भी तो अनैतिक था। और अभी हाल ही में NcP के साथ जो असफल गठजोड़ हुआ उसका तो क्या कहना।
शिवसेना bjp के साथ रहती तो ये सपना साकार नहीं होता। शिवसेना के हर कदम को समर्थन 🙏
वामपंथी विचारधारा भारत को तोड़ रही
देशभक्त मरता है, वामपंथ हंसता है।
सैकड़ो लोगो को बम से उड़ाने वाले नासिर मदनी को रिहा करने के लिए केरल विधानसभा में बिल पास होता है। लेकिन कोई अखण्ड भारत का सपना देखने वाले को देशभक्त कह दिया तो हंगामा खड़ा हो जाता है।
वामपंथियों का दिमाग 24 घण्टे नकरात्मक चीज़ों से भरा रहता है। ये धर्म मे अंगुली करते है। ये सर्जिकल स्ट्राइक की आलोचना करते है। ये कश्मीर में 45 जवानों के मरने पर पार्टी करते है। इनकी हर एक फ़ेसबुक पोस्ट से आप मुस्करा नहीं सकते क्योंकि इनका उद्देश्य यही है कि 24 hours नफ़रत फैलाएं।
जरा सोचिए। ' ब्राह्मण भारत छोड़ो' की जगह अगर 'दलित या मुसलमान भारत छोड़ो' लिखा होता तो देश मे इस वक्त क्या हुआ होता???
जो देशद्रोही और नफरत फैलाने वाले लोग मेरी Id से जुड़े है तुरंत निकल जाएं। वरना यही पर JNU दिखा दिया जाएगा। सीधी सट। दो टूक। हंगामा। बवाल। बस
हैदराबाद एनकाउंटर सही या गलत ??
हिंदुस्तान में पहली बार कुछ नया हुआ है,अपने तर्को में धूमिल ना करें।
रेप होने के बाद तो बड़ा चिल्ला रहे थे कि चौराहे पर जनता के बीच लाकर फांसी दो। और अब एनकाउंटर हो गया तो पत्रकारिता जाग गई??
साल 2004 में धनजंय नाम के एक रेपिस्ट को लास्ट बार फांसी दी गई थी। 4 लाख रेपिस्ट इन 15 सालों में सामने आए है.. कितनों को फांसी दी?? जो हुआ अच्छा हुआ।
अगर पुलिस का ये एनकाउंटर सच्चा है तो पुलिस को सेल्यूट।
अगर फेक है तो हज़ार बार सेल्यूट
रिफ्यूजी जो दर्द झेल रहे है वो हम नहीं समझ सकते
ये प्रताड़ित है, घुसपैठिए नहीं है। आप #NRC का विरोध कीजिये लेकिन #CAB का विरोध कैसे कर सकते है। हमारे देश की संस्कृति हमेशा से ही शरणार्थियों को अपनाने की रही है। हमने दलाई लामा को भी तो शरण दी है। हमने पाकिस्तान बांग्लादेश के न केवल हिन्दू बल्कि 566 मुस्लिमों को भी नागरिकता दी है। ये अधिनियम नागरिकता देने का है, ना कि छीनने का।
वो लोग अपनी बहू बेटियों के आन बान शान के कारण अपने पुरखों की जमीन छोड़कर आये है। ये समस्या पिछले 70 साल से थी। किसी भी सरकार ने इसको नहीं उठाना चाहा कि मुस्लिम वोट बैंक नाराज हो जाएगा। ये फर्क होता है पूर्ण बहुमत की सरकार और गठबंधन की सरकार में।
#CAB #CitizenshipAme
चाय और मैं !
#चाय। बस.. ये 2 शब्द ही जुबां पर मिठास ला देते है, स्वाद तो फिर अलग बात है। #International_
चाय तो मुझे शुरू से ही पसंद है। चाय का इतना शौक की देह को चीर के देख लो, रक्त से ज्यादा चाय निकलेगी। इतना कि एक कप चाय में आप मुझसे कोई भी राज उगलवा सकते हो। 😀😀 बिस्किट के साथ हम भी पिघल जाते है चाय में। 😜 जनवरी की सर्द हवाओ को चाय हिमालय की ढाल जैसे रोकती है।
ओर भई चाय के साथ अगर पकोड़े हो तो ....... सोरी सोरी। कोंग्रेसी नाराज हो जाएंगे 😜
इंडिया का चाय से बड़ा प्यारा नाता है। एक चाय वाला पीएम बन जाता है। एक आर्मी अफसर (अभिनन्दन) चाय पीने पाकिस्तान चला जाता है। यूं कहो कि दुनिया में भारतीय शब्दो मे 'नमस्ते' के बाद 'चाय' ही सबसे पॉपुलर वर्ड है।
मैं तो बोलता हूं कि असम में जारी हिंसक प्रदर्शन को रोकने के लिए मोदी जी को असम के बागानों की चाय पर कोई घोषणा कर ही देनी चाहिए। 😀
चाय से याद आया जब मैने पहली चाय बनाई। जाने कोन विद्वान था वो जिसने ये बताया कि चाय में जितनी चीनी डालते है उतनी ही पत्ती डालते है। मेने चाय में 5 चम्मच पत्ती डाल दी। 😜
खैर छोड़ो। इतना समझो कि चाहे जीडीपी 2 पर आ जाये, रुपया गिर जाए, महंगाई आसमान छू जाए लेकिन चाय और पार्लेजी मिलेंगे तो 5 रुपये में ही 😊
मोदी जी। प्याज और टमाटर तक ठीक है। लेकिन चाय के दाम बढ़े तो बस असम से ज्यादा हिंसक प्रदर्शन होगा 😀
चलो चाय पर चर्चा कर रहे तो एक शायरी याद आ रही है 😊
'ताउम्र जलते रहे है धीमीं आंच पर...
तभी ये इश्क़ और चाय मशहूर हुए है...😀
अंत मे इतना कहूंगा कि -
जो वक्त के साथ बदल जाये उसे राय कहते है।
जो कभी ना बदले उसे चाय कहते है।।
सभी को अंतरराष्ट्रीय #चाय दिवस की हार्दिक बधाई 😀🙏🙏
2019 के चर्चित मुद्दे/ बड़ी खबरें
😊🙏
नागरिकता संशोधन बिल पास
CAA के खिलाफ हिंसा
कश्मीर से अनुच्छेद 370 का हटना
सबरी माला पर बहस
ट्रैफिक चालान सख्त
ICJ कुलभूषण मामले में भारत के पक्ष में ज्यादा वोट
पुलवामा आतंकी हमला
राफेल पूजा पर बवाल
सैटेलाइट गिराने वाली मिसाइल (मिशन शक्ती) का सफल परीक्षण
मोदी की सत्ता में वापसी
महाराष्ट्र की सियासी उठापटक
कर्नाटक का सियासी ड्रामा
पटरी पर प्राइवेट ट्रेन
कुलदीप सेंगर को आजीवन कारावास
सेमिफाइलन में भारत की हार
चंद्रयान 2 का आशिंक सफल होना
सुषमा स्वराज का निधन
अरुण जेटली का निधन
मनोहर पर्रीकर का निधन
शीला दिक्षित का निधन
अमिताभ को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार
प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न
राहुल गांधी का अध्यक्ष पद छोड़ना
हैदराबाद का प्रियंका रेड्डी जघन्य रेप एंड मर्डर केस
पहली बार रेप आरोपियों का एनकाउंटर
निर्भया के आरोपियों को फांसी की सजा
दिल्ली में वकील और पुलिस के बीच तीज हजारी हिंसा
मुंबई में आरे के वन काटे जाना
महात्मा गांधी की 150 वीं जयंति वर्ष
मोदी का अमेरिका में हाउडी मोदी प्रोग्राम
साध्वी प्रज्ञा को सांसद का टिकट
वकील रामजेठमलानी का निधन
उन्नाव रेप केस के आरोपियों का पीड़िता को जिंदा जलाना
डोनाल्ड ट्रंप का कश्मीर मध्यस्तता का बयान
बरेली विधायक की बेटी साक्षी का पिता के खिलाफ पत्र वायरल
गरीब सवर्णों को आरक्षण
राहुल गांधी का 'चौकीदार चौर है' नारा
पीएम मोदी का ' मैं भी चौकीदार' कैंपेन
पीएम मोदी का टोंक में ' मोदी है तो मुमकिन है ' नारा
निर्मला सितारमण का पहली बार'बही खाता' से बजट पारित
5 लाख की आय वालों को इनकम टैक्स में छूट
ई सीगरेट पर प्रतिबंध
राजस्थान में गुटका प्रतिबंध
जीओ द्वारा कॉल के लिए रिचार्ज अलग से लेना
बिहार में चमकी बुखार
कोलकत्ता में डॉक्टर्स स्टाइक पूरे देश में फैलना
साइक्लोन 'वायु '
सपा-बसपा गठबंधन
फानी चक्रवात
सुरत की चार मंजिला इमारत में आग से 22 बच्चों की मौत
विंग कमांडर अभिनंदन का पाकिस्तान में घुसना
पीवी सिंधु का विश्व चैंपियनशिप जीतना
सौरभ गांगुली का बीसीसीआई अध्यक्ष बनना
कमलेश तिवारी की हत्या
आईएसआई सरगना अबू बकर बगदादी की मौत
स्वामी चिन्मयानंद और नित्यानंद के कारनामों का खुलाशा
जनरन बिपिन रावत देश के पहले सीसीडी
पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक
अयोध्या रामजन्मभूमि विवाद पर सुप्रिम कोर्ट का फैसला
ट्रिपल तलाक पर कानून बनना
और सबके अंत में सबसे बड़ी खबर जिसने तहलका मचा दिया - Starling jyoti का नाम चैंज करना 😃😄
बाकि बड़ी खबरें अगर आपकों पता है तो आप मैंसन कर सकते हैं.
CAA पर FB post करना पड़ा भारी
CAA पर बहुत अच्छी पोस्ट करने के चलते फेसबुक ने मुझे शाबासी देते हुए मेरी आई डी लॉक कर दी. फिर मेंने फेसबुक को आदेश देकर आईडी खुलवाई. #sj_feeling
2019 में मेरा तजुर्बा आप सबको ये कहता है कि
' विवादित विषयों से बचें '
भाड़ में जाए दुनिया.. इस विवादित विषय के कारण फेसबुक की शर्त मानते हुए मुझे मेरा नाम तक चैंज करना पड़ा. लेकिन ध्यान रहें Starling jyoti विलुप्त नहीं हुआ है. 😀😀 इस पर माननीय अटल जी को याद करते हुए ये कहुंगा कि -
ठन गई!
फेसबुक से ठन गई!
जूझने का मेरा इरादा न था,
वापस आउंगा इसका वादा न था,
आईडी लॉक कर एफबी खड़ी हो गई,
यों लगा ज़िन्दगी से बड़ी हो गई।
अकाउंट की उमर क्या है? दो पल भी नहीं,
ज़िन्दगी सिलसिला, आज कल की नहीं।
मैं जी भर पोस्ट किया, अब उससे क्यों डरुं
लौटकर आऊँगा, कूच से क्यों डरूँ? - 😀
BJP IT Cell कभी कभी मर्यादा लांघ जाता है
लेकिन जिस तरह से मर्यादा लांघी जा रही है, महिलाओं के लिए वो गलत है। पूर्णतया गलत है। आप गलत हो। मानो की आप गलत हो।
शाहीनबाग में धरने पर बैठी इन महिलाओं में 80% तो वो है जिन्होंने तीन तलाक बिल पर मोदी सरकार की तारीफ की थी। कल वो आपको अच्छी लग रही थी, और आज आप उनको 'बिकाऊ औरते' शब्द से संबोधित कर रहे हो।
पाकिस्तान के 2 टुकड़े करने वाली इंदिरा गांधी इस मुद्दे पर आपको अच्छी लगती है। लेकिन आज आप उसको करीम लाला की सेटिंग बता रहे हो। मानो की तुम गलत हो। #sj_feeling