Saturday, 2 November 2019

साहो का इससे घटिया रिव्यू नहीं मिलेगा 😊


साउथ में साहो का जबरदस्त क्रेज है। इतना कि प्रभास की फ़ोटो को फैन दूध से नहला रहे है। हर तरफ डाय हार्ड फैन।
इतना क्रेज देखकर आखिर मेने मूवी देखने की चेष्टा हासिल की। 😊
वो पहाड़ी से कूदता है। इससे पहले बेग फैंकता है। बेग उससे 10 मीटर आगे पहाड़ी से नीचे आ रहा है और जस्ट बेग के 10 मीटर पीछे वो। अब हमें ये बताएं कि गेलिलियो और न्यूटन ने ये गुरुत्वाकर्षण का रूल तो दिया था ना कि कोई भी वस्तु ऊंचाई से गिराए तो उसका वेग नियत रहेगा।
ऐसा इसलिए बोल रहा हूं कि क्योंकि थोड़ी ही देर बाद प्रभास उस बेग को पकड़ लेता है। सारी फिजिक्स का राम नाम सत्य। 😲
भाई ने इंजीनियरिंग की है लेकिन विज्ञान चकनाचूर इस मूवी में।🙁
रेस 3 को टक्कर देने वाली फिल्म है ये। पहली बार ऐसा हुआ कि मैं फ़िल्म खत्म होने का इंतजार कर रहा था। वही बात ' नाम बड़े दर्शन छोटे। ' अनाप सनाप गाने। हर दूसरे सीन में प्रभास नजर आता है। 😏
350 करोड़ लगे इस मूवी में। समझ नहीं आया खर्च कहाँ हुए?? हीरो हिंदी डायलॉग भी तेलुगु टोन में बोलता है। 😀
असल मे इस मूवी का नाम साहो की जगह 'सहो' होना चाहिए था। बस सहते रहो। 😭
This movie is only for prabhas die hard fan... Not for movie fan 😀
ओर हां। ये मूवी रिव्यू नहीं बल्कि मेरी फिलिंग है 😀🙏

No comments:

Post a Comment