Saturday, 18 May 2019

वही इतिहास रचता है जो दुनिया से अलग होता है

कल मेरे एक मित्र ने मुझसे कहा कि ' जो दुनिया के अनुसार नहीं चलता वो मेंटल ही कहलाता है। उनके दिमाग की नसें गायब रहती है। ' 
#Sj_feeling
ये तो तय है कि दुनिया के सभी लोग एक जैसे नही होते। सबकी जीवनशैली अलग अलग होती है। कोई खुलकर सामने होता है तो कोई बन्द किताब सा सिकुड़ा होता है। ये दुनिया की प्रॉब्लम है की वो उनकी भावनाएं समझे बगैर उनका मूल्यांकन कर लेते है। अगर कोई लड़की 10 लड़को के बीच थड़ी पर चाय पी रही है तो वो मेन्टल नही, अपना खुलापन दर्शा रही है। जिस जिस ने युग को बदलने के लिए कुछ अलग किया लोगो ने उसे पागल घोषित कर दिया। अजीब हरकत करने वाला अल्बर्ट आइंस्टीन ही दुनिया का सबसे तेज़ दिमाग वाला इंसान बना बैठा है अब तक। दूरबीन के आविष्कारक गेलिलियो ने सबसे पहले ये कहा था कि पृथ्वी सूर्य के चक्कर लगाती है। इस सिद्धान्त पर उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुना दी। जो दुनिया के अनुसार चलेगा तो दुनिया खुश रहेगी। जो अलग है, यूनिक है, अलग सोचता है, अलग करता है तो दुनिया उसे मन्दबुद्धि घोषित कर देगी। एक बात और -
" वही इतिहास बनाते है जो सीरफरे होते है।
समझदार तो बस उन्हें किताबों में पढ़ते है। ' 🙏😘😘

No comments:

Post a Comment