Saturday, 18 May 2019

सोशल मीडिया से प्रारंभ होगा युद्ध

युद्ध का आरंभ सोसल मीडिया से हो रहा है। #sj_feeling 
हर कोई आक्रामक। तेवर ऐसे की 2019 में पाकिस्तान दुनिया के नक्शे से गायब हो जाएगा। बच्चा बच्चा बोल रहा है युद्ध करो युद्ध करो।
पर मेरी धड़कने तेज़ हो जाती है। युद्ध समाप्ति के 50 वे दिन की तस्वीर देखकर। हज़ारो कोख़ उजरेगी। हज़ारो मांग सुनी हो जाएगी। हज़ारो राखियां कलाई ढूंढेगी। कई भूभाग 2019 का इतिहास बन जाएंगे। किताबों में छप जाएंगे। आम नागरिक बिखर जाएंगे। महंगाई 49 वे आसमान पर होगी। संसाधन जुटाने के लिए पैसे नही होंगे।
पाकिस्तान को भारत से युद्ध करने के लिए चोरी छिपे फंड मिलेगा, पर भारत खुद अपना फंड लगाएगा। आर्थिक मामले में एक देश 103 वे नम्बर पर ओर एक 116 वे नम्बर पर। ऐसे बनेगा भारत महाशक्ति???
उत्साह देखो लोगो का हमे युद्ध का इंतजार है। युद्ध के परिणाम का इंतजार नही??? 
बेशक भारत युद्ध जीत जाएगा। पर फिर भी हार जाएगा। बेशक युद्ध के बाद हर भारतवाशी के चेहरे पर मुस्कान होगी। पर फिर भी उदासी होगी। 
मेहरबानी करके मेरे विचारों से मुझे देशद्रोही करार मत देना भाइयो! आप युद्ध देखना चाहते हो और मैं भारत को महाशक्ति देखना चाहता हूं। आप भारत की तुलना 2 कोड़ी के पाकिस्तान से करते हो और मैं अमेरिका और चीन से करना चाहता हूं।

No comments:

Post a Comment